बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़/ गोपालगज ।गस्त कर रही मांझागढ़ पुलिस ने दो लोगो को अलग अलग मामले में गिरफ्तार किया है ।इन मे एक ब्यक्ति को शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार गया है जबकि दूसरा ब्यक्ति शराब की नशे की हालत में सड़क पर घूमते देख पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया इसकी जानकारी मांझागढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के श्रीराम पुर निवासी सिंहासन राम के पुत्र रणजीत कुमार अपने घर मे शराब छिपाकर बेच रहा है सूचना मिलते ही रणजीत के घर छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान 200एमएल के 12 बोतल देशी शराब और दो लीटर देशी चुलाई शराब जब्त करने के बाद शराब कारोबारी रणजीत कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया । वही एक अन्य घटना में मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव निवासी 65 वर्षीय मनोज सहनी को शराब के नशे में सड़क पर टहलते हुए देख गस्त कर रही पुलिस ने हिरासत में ले लिया पुलिस ने मनोज सहनी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांझा में मेडिकल जांच कराया जांच के बाद उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।






