दुकान बनाकर रोजगार के अवसर उपलब्ध प्रशासन कराए अन्यथा होगा चरणबाद आंदोलन
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार
मझौलिया स्थानीय बाजार चौक के जिला परिषद की भूमि पर 20 वर्षों से अधिक अपनी रोजी रोजगार के लिए बना दुकान को मानक नियमों का उल्लंघन करते हुए अतिक्रमण हटाने के तुगलक्की आदेश के खिलाफ रविवार व्यवसाईयों एवं ग्रामीणों की एक बैठक दरगाही अंसारी के अध्यक्षता में किया गया बैठक में व्यावसायिक मंच के संगठन एवं मजबूती पर विचार करते हुए कमेटी का गठन किया गया जिसमें सर्व सहमति से व्यावसायिक मंच के अध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव उर्फ़ तुलु जी उपाध्यक्ष बृजेश कुशवाहा सचिव मंटू कुमार भारती उर्फ पप्पू कोषाध्यक्ष भगवत साह कानूनी सलाहकार अधिवक्ता आशिक अंसारी संरक्षक दरगाही अंसारी मीडिया प्रभारी विजय कुमार उपाध्याय महेंद्र पटेल रमेश पटेल समेत 51 कार्यकारिणी सदस्यों का गठन किया गया
अतिक्रमण मुक्त कराने के विरोध में जिला प्राधिकारी को व्यावसायिक देंगे आवेदन

व्यावसायिक मंच के गठन एवं विस्तार के बाद चट्टानी एकता का परिचय देते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने बताया कि बिना नोटिस मानक नियमों का उल्लंघन करते हुए कि 3 दिन पूर्व तथा कथित व्यक्ति के द्वारा तुगलक की फरमान जारी करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार कराया गया था कि बाजार चौक से थाना गेट के पूरब दोनों बगल जिला परिषद की भूमि पर दुकान बनाकर किया गया अतिक्रमण को 12 मई तक खाली करें अन्यथा प्रशासनिक स्तर पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा इसको लेकर 20 वर्षों से अधिक समय से अपनी रोजी रोजगार के तलाश में दुकान बनाकर रह रहे दुकानदारों द्वारा प्रशासन से अपील किया गया कि जिला परिषद द्वारा वर्षों से रह रहे दुकानदारों के नाम से दुकान आवंटित करें उसके बाद अतिक्रमण मुक्त कराया जाए इसको लेकर निर्णय लिया गया कि जिला पदाधिकारी हस्ताक्षर जिला उप विकास आयुक्त से मिलकर संयुक्त हस्ताक्षर आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई जाएगी इस बैठक में कार्यकारिणी सदस्य सुदर्शन भारती रविंद्र कुशवाहा देवनारायण बैठा सुनील कुमार शर्मा वीरेंद्र साह तबरेज अंसारी अवधेश भारती सुरेंद्र भारती प्रवेश आलम तिलक पटेल रविंद्र कुशवाहा महेंद्र बैठा अनिल भारती बुधन मियां राजेश साह समेत दर्जनों दुकानदार उपस्थित थे






