Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भीतहा पुलिस की कार्रवाई: 34 पीस देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

भीतहा पुलिस की कार्रवाई: 34 पीस देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

0
11

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

भीतहा थाना पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झवठीया गांव से 34 पीस ‘बंटी बबली’ देशी शराब, जिसकी कुल मात्रा 6.800 लीटर बताई जा रही है, बरामद की। इस दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसका उपयोग शराब के परिवहन में किया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रभु यादव, पिता पारस यादव, निवासी झवठीया, थाना भीतहा, जिला पश्चिम चंपारण के रूप में हुई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार ने बताया कि मामले में कांड संख्या 79/26 दर्ज कर ली गई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को बगहा न्यायालय भेज दिया गया है।पुलिस द्वारा इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!