राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लौरिया के प्रदीप को मिला मौका

0
IMG-20261029-WA0023.jpg

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

लौरिया/आशीष पाण्डेय। पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड अंतर्गत बसवरिया पराउटोला पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार कुशवाहा का चयन राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए हुआ है। 31 अक्टूबर को गुजरात के नर्मदा जिले के एकतानगर (केवड़िया) में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न राज्यों से पहुंचे छात्र-छात्राओं, युवाओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान युवाओं को प्रधानमंत्री से संवाद करने का अवसर भी मिलेगा।

प्रदीप कुमार ने अपने चयन पर खुशी जताते हुए कहा कि लौरिया क्षेत्र से एक युवा सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने इसे क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!