अनुमंडल सभागार में दीपावली और छठ को लेकर शांति समिति की बैठक एसडीएम ने की

0
IMG-20261029-WA0021.jpg

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी ने दिवाली और छठ को लेकर शांति समिति की बैठक गुरुवार को अनुमंडल सभागार में की। इस बैठक में बगहा एसडीपीओ रामनगर सत्येंद्र राम, बगहा और रामनगर के बीडीओ और सीओ, आरो, नगर कार्यपालक पदाधिकारी पटखौली थाना प्रभारी और अन्य पदाधिकारी इस बैठक में मौजूद थे।
बैठक की अध्यक्षता एसडीम द्वारा की गई। इस बैठक में कई सामाजिक कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि लोग भी मौजूद थे। जिन्होंने अपने क्षेत्र और वार्ड के बारे में दीपावली और छठ को लेकर कुछ समस्याओं को बताया। जिसको लेकर एसडीएम ने विभिन्न पदाधिकारी को उनकी समस्याओं को हल करने को कहा।

बैठक में मुख्य रूप से छठ दीपावली पर्व के अवसर पर सुरक्षात्मक एवं व्यवस्था से संबंधित विषय की चर्चा की गई छठ घाटों पर लाइटिंग सड़क की साफ सफाई एवं प्रतिबंधित घाटों पर रोक से संबंधित जानकारी दी गई। पर्व के समय पर लाउडस्पीकर का प्रयोग करने के लिए अनुमति की आवश्यकता होगी , छठ घाटों पर प्रतिबंधित पटाखे फोड़ने पर पूर्ण रूप से निषेध रहेगा। इस बैठक में बगहा रामनगर के विभिन्न पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि गणमान्य लोंग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!