बेतिया में श्रद्धा के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, रामायण के आदर्शों को अपनाने का संदेश

0
IMG-20261025-WA0018.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। नगर के आईटीआई स्थित जयप्रकाश नगर में वाल्मीकि प्रेस ट्रस्ट कार्यालय के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में उनके जीवन, साहित्यिक योगदान और रामायण में निहित आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष राणा प्रताप गुप्ता ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि संस्कृत के महान महाकाव्य रामायण के रचयिता थे। उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों, संघर्षों और मर्यादाओं को अपनी रचना के माध्यम से समाज के सामने प्रस्तुत किया। रामायण हमें आदर्श जीवन जीने, नैतिकता का पालन करने और सामाजिक मर्यादाओं को बनाए रखने की प्रेरणा देती है। महर्षि वाल्मीकि के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक और प्रेरणास्रोत हैं।

वहीं, ट्रस्ट के सचिव निरंकार भास्कर ने कहा कि चंपारण की धरती पर शरद पूर्णिमा के दिन महर्षि वाल्मीकि के जन्म की मान्यता है। उन्होंने रामायण जैसे महान महाकाव्य की रचना कर भारतीय साहित्य और संस्कृति को समृद्ध किया। ऐसे महान ऋषि की जयंती मनाना और उनके विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की रचनाएं समाज को सदाचार, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय मूल्यों का संदेश देती हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर एक बेहतर और संस्कारवान समाज का निर्माण किया जा सकता है।

इस अवसर पर अध्यक्ष राणा प्रताप गुप्ता, सचिव निरंकार भास्कर, अतुल कुमार शेखर सोनी, जयकिशोर शर्मा, चंदन राजपूत, तेज प्रकाश श्रीवास्तव, चंदन कुमार, धर्मेंद्र तिवारी, सोनू भारद्वाज, शत्रुघ्न शर्मा, सत्य सिधानिया, वैष्णवी कुमारी, अर्चित भास्कर, अयतिका भास्कर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!