लौरिया में डीबी आयरन क्लब जिम सेंटर की शुरुआत, केंद्रीय मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने किया उद्घाटन

0
IMG-20261024-WA0027.jpg

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

नगर पंचायत स्थित डॉ. हीरालाल साह कॉम्पाउंड परिसर में डीबी आयरन क्लब जिम सेंटर का उद्घाटन केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य बनाने और शरीर को फिट रखने की कोई उम्र नहीं होती। स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। मंत्री ने कहा कि बदलती जीवनशैली और आधुनिक मशीनों पर बढ़ती निर्भरता के कारण शारीरिक श्रम कम होता जा रहा है। पुराने समय में लोग अपने दैनिक कार्यों के दौरान ही पर्याप्त शारीरिक श्रम कर लेते थे, लेकिन आज व्यायाम के लिए जिम की आवश्यकता बढ़ रही है। आने वाले समय में फिट रहने के लिए जिम जाना लोगों की मजबूरी बन सकता है। उन्होंने नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।

जिम में वर्तमान आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इसके व्यवस्थापक दिग्पाल ज्योति, भूपाल ज्योति, मुन्ना कुमार, दिवाकर कुमार और सेवानिवृत्त शिक्षिका उषा देवी हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता जय सिंह, प्रखंड प्रमुख शम्भु तिवारी, सभापति प्रतिनिधि संजय कुमार, उपसभापति प्रतिनिधि लड्डू सिंह, राजू ठाकुर, अजय ठाकुर उर्फ गोल्डन बाबा, प्रदीप मिश्रा, भास्कर मिश्रा, राजू मल्ल, चन्दन सैनी, कुणाल कुमार और नितीश सरकार सहित कई अतिथि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!