चनपटिया में कार और पुलिस जिप्सी की आमने-सामने टक्कर, सात घायल

0
IMG-20261022-WA0058.jpg

आशीष पाण्डेय लौरिया/ विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण

चनपटिया-बेतिया मुख्य सड़क पर मुसहरी के पास गुरुवार शाम कार और सहोदरा थाना की जिप्सी में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार पुलिसकर्मियों समेत सात लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों में सहोदरा थाना की एसआई प्रतिमा दुबे, जयप्रकाश सिंह, भुवनेश्वर प्रसाद यादव और अर्पण कुमारी शामिल हैं। वहीं, कार (बीआर-22-बीएस-6937) में सवार पति-पत्नी और एक बच्चा भी घायल हो गया।

स्थानीय ग्रामीणों और चनपटिया पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सभी को जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस जिप्सी बेतिया से नरकटियागंज जा रही थी, जबकि कार विपरीत दिशा से आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों में टक्कर हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!