पर्व त्योहार है हमारे पौराणिक धरोहर, एकता सांप्रदायिक सौहार्द शांति देश भक्ति और अहिंसा का संदेश देते हैं पर्व त्यौहार।

0
IMG-20261021-WA0008.jpg


प्रखंड विकास पदाधिकारी थाना अध्यक्ष और मुखिया पति ने वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच किया ज्ञान मंच का उद्घाटन।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


माई स्थान बखरिया में आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में ज्ञान मंच का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन कुमार थानाध्यक्ष अमर कुमार बखरिया मुखिया पति समाजसेवी एक बाली राम ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच फीता काटकर किया। अपने संबोधन में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने कहा कि पर्व त्यौहार हमारे पौराणिक धरोहर हैं। पश्चिम चंपारण महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि माता सीता की शरण स्थली लव कुश की जन्मस्थली तथा महात्मा गांधी की कर्मभूमि रही है। विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हम सबों को अपने अहंकार हिंसा प्रवृत्ति छल कपट बेईमानी रूपी महिषासुर को समाप्त करने का संकल्पित होना चाहिए।


थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का परिचायक है। विजयादशमी के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने राक्षस राज लंका नरेश रावण को पराजित किया था। मानव को अपने अंदर व्याप्त राक्षसी प्रवृत्तियों को त्याग करने का हर संभव प्रयास करना चाहिए।
बखरिया पंचायत की मुखिया कमल पति देवी पति समाजसेवी एक बाली राम ने श्रद्धालुओं से मेला में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व त्यौहार मानव जीवन में खुशियां प्रदान करते हैं। मानव जीवन को प्रफुल्लित करते हैं तथा भक्ति भावना की ओर प्रेरित करते हैं। ज्ञान मंच के उद्घाटन अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष बृजेश मिश्रा कोषाध्यक्ष जय नाथ साह मुखिया पुत्र अभय कुमार राहुल कुमार सरपंच प्रतिनिधि पूरण दास पूर्व सरपंच मनोज पटेल वार्ड सदस्य उमाशंकर साह सोमेश्वर साह भाजपा नेता भिखारी सिंह अनिल सिंह सुनील सिंह नगीना राम टुनटुन कुमार कुंदन कुमार रवि कुमार चंदन कुमार धीरज सिंह दीपू सिंह राजेश मिश्रा अखिलेश प्रसाद नंदलाल शाह अरुण सिंह किशोरी शाह रमेश शाह धर्मनाथ शाह विकास सिंह अभय कुमार गुप्ता आचार्य गुड्डू चौबे यजमान आलोक कुमार मिश्रा और खुशबू मिश्रा आदि उपस्थित थे।


लोकप्रिय प्रसिद्ध गायक मुनी लाल परदेसी पप्पू मिश्रा कुमारी ममता ने भक्ति रस की गंगोत्री प्रवाहित की। मुखिया कमल पति देवी पति समाजसेवी एक बाली राम ने आगत अतिथियों आयोजन समिति के सदस्यों तथा जागरण कलाकारों को शाल ओढ़ाकर तथा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। वही साफ स्पष्ट मधुर ध्वनि प्रसारण के लिए साउंड ऑपरेटर सहित उनकी टीम को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने मंदिर परिसर में फेवर ब्लॉक कर्ज कराने के लिए आभार प्रकट करते हुए मुखिया पति एक बाली राम को सम्मानित किया। मुखिया द्वारा बहुत जल्द मंदिर परिसर में स्ट्रीट लाइट तथा सिटिंग बेंच लगवाने की घोषणा की गई। जिससे श्रद्धालुओं में खुशी की लहर फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!