लौरिया में सुमंगलम् किसान सेवा केंद्र का शुभारंभ, एक छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं

0
IMG-20261020-WA0052.jpg

खाद-बीज से लेकर किराना और पशु आहार तक की मिलेगी सुविधा, विजयादशमी पर हुआ उद्घाटन

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

लौरिया। पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड अंतर्गत मुसहरी वृजवनिया चौक स्थित जवाहिरपुर रोड में मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर सुमंगलम् किसान सेवा केंद्र एवं किराना जनरल स्टोर की शुरुआत की गई। प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व सीओ नितेश कुमार सेठ, समाजसेवी सुबोध कुमार और राजू मल्ल मनीष गिरी सहित कई लोग उपस्थित रहे। इनके अलावा रीता देवी, मीना देवी, नगीना देवी, मालती देवी, सुशांत सम्राट, प्रभास, उज्ज्वल, मंगल सिंह, साधु महतो, विनय कुमार और अनिल सिंह ने भी समारोह में शिरकत की। प्रतिष्ठान के संचालक रत्नेश कुमार एवं उनके परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया।

किसानों और उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधा

सुमंगलम् किसान सेवा केंद्र में किसानों के लिए खाद, बीज और कीटनाशक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है। वहीं, किराना जनरल स्टोर में चावल, मर्चा, चूड़ा, चोकर, कपिला पशु आहार, आटा समेत रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी विभिन्न सामग्रियां उपलब्ध रहेंगी।एक ही परिसर में खेती-किसानी से जुड़ी सामग्री और घरेलू जरूरतों का सामान मिलने से आसपास के किसानों एवं स्थानीय उपभोक्ताओं को खरीदारी में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह के अंत में संचालक रत्नेश कुमार ने उपस्थित अतिथियों और लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!