माई स्थान दुर्गा पूजा समिति महनवा मै उमड़ा आस्था का जन सैलाब।

0
IMG-20261019-WA0013.jpg


हवन यज्ञ में श्रद्धालु की भीड़ उमड़ी, माता की जय घोष से गूंजा महनवा।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


लगभग 200 वर्षों से प्राचीन और पावन स्थल माई स्थान महनवा मैं आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में नवमी तिथि को आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा।
हवन यज्ञ में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ देखी गई। इसके बाद कुंवारी भोजन में बच्चियों को विधिवत पांव पूजन उपरांत महाप्रसाद खिलाया गया। अध्यक्ष जुलुम सहनी सचिव राम वचन ठाकुर ने बताया कि माई स्थान अति प्राचीन है। लगभग 46 वर्षों से इस पावन स्थान पर माता का पूजन होते चला आ रहा है। सुबह शाम धार्मिक प्रवचन तथा रात्रि में रासलीला का आयोजन कराया जा रहा है। दुर्गा पूजा के आयोजन में समस्त पंचायत वासियों का भरपूर सहयोग मिलता है।


आचार्य आशीष मिश्रा ने बताया कि हवन करने से सभी प्रकार के रोग कष्ट और संताप दूर होते हैं। मानव जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है। कल्याण होता है। आयोजन समिति में पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार राय राजन कुमार हरि ओम सोनी हेमंत शर्मा राधेश्याम प्रसाद अभय पाल कन्हैया पटेल यजमान बबन पटेल दुर्गा पंडित रॉबिन साह आदि मुख्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!