Thursday, October 8, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास लौरिया में स्थायी लोक अदालत की जानकारी, छोटे विवाद पंचायत स्तर पर...

लौरिया में स्थायी लोक अदालत की जानकारी, छोटे विवाद पंचायत स्तर पर सुलझाने की अपील

0
20

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

लौरिया प्रखंड सभागार में गुरुवार को स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवा) को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष जज सत्य प्रकाश शुक्ला ने की। मौके पर बीडीओ संजीव कुमार समेत लोक अदालत के सदस्य, पंच, सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जज सत्य प्रकाश शुक्ला ने ग्रामीणों को स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता और इसमें आने वाले मामलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांव में होने वाले छोटे-छोटे विवादों को पहले आपसी बातचीत और पंचायत स्तर पर सरपंच एवं पंचों के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। इससे लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक रूप से समय और पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। बीडीओ संजीव कुमार ने कहा कि पंचायत स्तर पर छोटे विवादों का शांतिपूर्ण समाधान होने से ग्रामीणों के बीच आपसी सद्भाव और भाईचारा मजबूत होता है।

कार्यक्रम में सदस्य संजय कुमार, हिन्द कुमार, रवि रंजन, सरपंच चंद्रशेखर प्रसाद, सुदामा राम, नंदकिशोर पासवान, राम लखन प्रसाद, सुदर्शन दास, अरविंद कुमार समेत अन्य पंच एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान बताया गया कि स्थायी लोक अदालत में परिवहन, डाक, टेलीफोन, बिजली-पानी, स्वास्थ्य, अस्पताल, बीमा, शिक्षा, आवास एवं भू-संपदा तथा बैंकिंग- वित्तीय सेवाओं से जुड़े मामलों का समाधान कराया जा सकता है। आपसी समझौते के माध्यम से विवादों का शीघ्र निपटारा करना लोक अदालत का प्रमुख उद्देश्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!