आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार
नरकटियागंज। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन संगठन के बैनर तले गैस वितरकों ने सोमवार शाम शहीद चौक से कैंडल मार्च निकाला। विभिन्न मार्गों से होते हुए मार्च फिर शहीद चौक पहुंचा, जहां सभा हुई। संगठन अध्यक्ष अखिल कुमार पांडेय ने बताया कि 12 सूत्री मांगों में होम डिलीवरी व प्रशासनिक शुल्क कमीशन में 75 रुपये बढ़ोतरी, उपभोक्ताओं पर अनिवार्य PHG की शर्त हटाने और प्रत्येक ई-केवाईसी पर 236 रुपये भुगतान शामिल हैं। शंभू प्रसाद ने सार्वजनिक तेल कंपनियों द्वारा चूल्हा, रबर, ट्यूब, फायरवॉल ट्रॉली व चायपत्ती समेत अन्य उत्पादों की जबरन बिक्री तथा 5 व 19 किलो सिलेंडर की बिक्री रोकने की मांग की। मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई। 6 अक्टूबर को ‘नो मनी नो इंडेन’ और 26 अक्टूबर को दिल्ली में धरना होगा।






