Tuesday, October 6, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नरकटियागंज स्कूल में एमडीएम के चावल में चूहा मिलने का आरोप, छात्रों...

नरकटियागंज स्कूल में एमडीएम के चावल में चूहा मिलने का आरोप, छात्रों ने किया हंगामा

0
22

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

नरकटियागंज। नगर के वार्ड संख्या-7 स्थित राजकीय मध्य विद्यालय हिंदी, शिवगंज में मंगलवार को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) को लेकर छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया। छात्रों ने परोसे गए चावल में मरा हुआ चूहा मिलने का आरोप लगाते हुए भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि चावल गंदा था और उससे बदबू आ रही थी। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विद्यालय परिसर में जुट गए और विरोध जताया।
छात्रों ने शिक्षकों पर पठन-पाठन में लापरवाही और दुर्व्यवहार का आरोप भी लगाया। हंगामे की सूचना पर शिकारपुर थाना के एसआई रामजी पासवान और खुर्शीद आलम पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे। पुलिस ने छात्रों को समझाकर मामला शांत कराया। इसी दौरान पुलिस शिक्षक संजय पांडेय को अपने साथ थाने ले गई।


वहीं, प्रधानाध्यापिका शकुंतला देवी ने एमडीएम में चूहा मिलने के आरोप को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भोजन में चूहा नहीं मिला था। फिलहाल छात्रों के आरोप और विद्यालय प्रबंधन के पक्ष की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!