विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा एक स्थित सीताराम मंदिर के नजदीक सुधीर जायसवाल के आवास पर जायसवाल समाज बगहा की बैठक हुई।इस बैठक की अध्यक्षता मुन्ना जायसवाल ने की,जबकि संचालन राकेश जायसवाल ने किया।इस दौरान समाज के कुलदेवता भगवान सहस्त्रार्जुन की पूजा के आयोजन को लेकर तिथि निर्धारण के साथ ही तैयारियों और समाज को संगठित करने पर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में समाज के प्रमुख लोगों ने आपसी चर्चा के बाद आगामी 18 नवंबर को अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान सहस्त्रार्जुन की पूजा आयोजित करने का निर्णय लिया।आयोजन में बगहा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और गांवों में रहने वाले जायसवाल समाज के सभी वर्गो के लोगों को आमंत्रित करने पर सहमति बनी।

इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को आयोजन से जोड़ने और समाज की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई।वही बैठक को संबोधित करते हुए मुन्ना जायसवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है।सभी के सहयोग और सहभागिता से ही समाज की परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ सामाजिक एकजुटता को और मजबूत किया जा सकता है।बैठक में मौजूद लोगों ने आयोजन की तैयारियों में सामूहिक रूप से योगदान देने तथा पंचायत और गांव स्तर तक समाज के लोगों को इसकी जानकारी पहुंचाने का निर्णय लिया।मौके पर नागेंद्र जायसवाल,धर्मेंद्र जायसवाल,रितु जायसवाल,दीपक जायसवाल,सुधीर जायसवाल,आशुतोष कुमार जायसवाल,चुमन जायसवाल,टिंकू जायसवाल,रवि जायसवाल,विवेक जायसवाल,लालजी जायसवाल,अर्जुन जायसवाल,ओमप्रकाश जायसवाल,उमेश जायसवाल,गौरीशंकर जायसवाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।






