Thursday, October 1, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई आधा दर्जन लोग घायल,...

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई आधा दर्जन लोग घायल, एक की हालत गंभीर

0
28

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के वाल्मीकि नगर व बगहा मुख्य मार्ग में भेडीयारी कंपार्ट के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई जिससे कार में सवार आधा दर्जन घायल को गए। जिसे स्थानीय लोगों को द्वारा सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया है। और एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ तारीक नदीम ने प्राथमिक उपचार किया उपचार के बाद चिकित्सक ने बताया कि सभी को गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान चार की स्थिति सामान्य हो गई है जबकि राजेश चौहान के 20 वर्षीय पुत्र विनय चौहान की अभी भी गंभीर स्थिति बनी हुई है जिसे देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया है।

अन्य घायलों में सिवान जिला मेहरवा गांव निवासी राजन सिंह के 17 वर्षीय पुत्र अमन सिंह, गोरखपुर निवासी बबलू यादव के 17 वर्षीय पुत्र शिवम यादव, कुशीनगर जिला के हाटा निवासी विशवमणि त्रिपाठी के 16 वर्षीय पुत्र अर्णव मणि त्रिपाठी, मराछी मैरवा निवासी मिथिलेश राय के 17 वर्षीय पुत्र उज्वल राय आदि के रूप में हुई है। वहीं कार चालक सुरक्षित बच गया है। वहीं घायल सिवान निवासी अमन सिंह ने बताया कि हम लोग गोरखपुर से वाल्मीकि नगर घूमने के लिए जा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!