आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार
बेतिया। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी चंपारण की ओर से बड़ा रमना स्थित वृद्धाश्रम में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। सब-जज-सह-सचिव धीरेंद्र कुमार पांडेय, पैनल अधिवक्ता शेखर जोशी, अधिकार मित्र सुबोध कुमार, क्लर्क सहायक विभोर कुमार पांडेय व कुणाल कुमार सिंह तथा वार्ड 18 के पार्षद विनय बागी उपस्थित रहे। अधीक्षक आदित्य कुमार मधुकर ने वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं व सुविधाओं की जानकारी दी।

सचिव ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर वरिष्ठजनों से संवाद किया और उनके कानूनी अधिकारों व निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता अंजनी कुमार सिन्हा, आरोही कला संस्कृति वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव प्रभात झा उर्फ चंदन झा सहित कर्मी मौजूद रहे।






