विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। बुधवार, 30 सितंबर 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती चांदनी कुमारी ने मंगलपुर बीबीएन कॉलेज के दक्षिण गंडक नदी के तटवर्ती क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों और जरूरतों की जानकारी ली।एसडीएम ने प्रभावित लोगों से बातचीत करते हुए जाना कि बाढ़ के कारण उन्हें किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा आगे किस प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, इस पर भी लोगों से चर्चा की।

दौरे के दौरान अंचल अधिकारी बगहा-2 श्री वसीम अकरम, सभापति प्रतिनिधि श्री पप्पू जी, बीस सूत्री अध्यक्ष श्री राजन जी सहित स्थानीय समाजसेवी एवं अन्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक सहयोग के लिए आश्वस्त किया।






