वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
विगत चार दिनों से रुक रुक कर हो रहे लगातार बारिश से आम जन तो परेशान है ही साथ ही जमीन में सीलन होने के कारण पेड़ो के गिरने का भी सिलसिला शुरू हो गया है।इसी क्रम में रविवार की सुबह वाल्मीकिनगर बगहा मुख्य मार्ग पर चमैनिया मोड़ के समीप एक पेड़ गिरने से घंटो आवागवन बाधित रहा।इस दौरान दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।ग्रामीणों और वन विभाग के सहयोग से सड़क पर गिरे पेड़ को काट कर हटाने के बाद सड़क सुचारू हो सका।इस दौरान सिरिसिया के समीप भी सड़क पर एक पेड़ गिरने से आवागवन बाधित रहा।जिसके सफाई के उपरांत आवागवन चालू हो सका।






