Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई,चालक की मौके पर हुई मौत

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई,चालक की मौके पर हुई मौत

0
13

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकिनगर बगहा मुख्य पथ पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।जिसमें एक कार अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई।जिसमें कार चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।घटना शनिवार की शाम धोबहा और चमैनिया मोड़ के बीच जलेबिया मोड की है।प्राप्त सूचना के अनुसार कुशीनगर जिला के महुई गांव निवासी सत्यम द्विवेदी उम्र लगभग 26 वर्ष पिता स्व0 अमरनाथ दुबेदी वाल्मीकिनगर घूमने आए थे।वापस जाने के क्रम में उक्त स्थल पर कार का रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित हो कर सड़क के बगल एक पेड़ से टकरा गई।टक्कर इतना जबदस्त था कि कार का परखच्चा उड़ गया, साथ ही चालक की भी मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

राहगीर के सूचना पर वाल्मीकिनगर पुलिस थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।उसके उपरांत घर वालों को इसकी सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया गया।साथ ही क्षतिग्रस्त कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यू पी 52 बी वी 0446 है को थाना ले आया गया।परिजन के आवेदन पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!