Wednesday, September 23, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा के जाने माने पर्यावरण विद को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया...

बगहा के जाने माने पर्यावरण विद को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित

0
18

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा के एक जाने-माने चर्चित चेहरा जो अपने जीवन को पर्यावरण के प्रति समर्पित किया गजेंद्र यादव ने। जिन्होंने हजारों पेड़ लगाए और उनका संरक्षण भी आज कर रहे हैं। साथ ही जंगली जानवरों की रक्षा की बात हो या जंगल के संरक्षण की बात हो तो सबसे पहला नाम गजेंद्र यादव का आता है। पर्यावरण विद जितेंद्र यादव को मंगलवार को पटना में फर्स्ट बिहार झारखंड द्वारा आयोजित “बिहार के सच्चे नायक” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा प्रशस्ति पत्र और चेक देकर सम्मानित किया गया।

गजेंद्र यादव ने अपने पूरे जीवन काल को पर्यावरण के लिए समर्पित किया है। वह लगातार पर्यावरण के संरक्षण की बात हमेशा करते हैं। मुख्यमंत्री द्वारा गजेंद्र यादव के सम्मानित होने पर बगहा अनुमंडल क्षेत्र के सभी लोगों ने उन्हें बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!