Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बेतिया में 62 विकास योजनाओं की निविदा, अतिक्रमण व अनियंत्रित पार्किंग पर...

बेतिया में 62 विकास योजनाओं की निविदा, अतिक्रमण व अनियंत्रित पार्किंग पर निगम की कार्रवाई

0
13

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। नगर निगम क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में निगम प्रशासन ने 62 योजनाओं के लिए निविदा आमंत्रित की है। इन योजनाओं के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क एवं नाली निर्माण से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। नगर निगम ने योग्य एवं अनुभवी संवेदकों से eproc2 ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित समय-सीमा के भीतर निविदा जमा करने को कहा है। निगम प्रशासन के अनुसार पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है, ताकि विकास कार्यों का समय पर और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
वहीं, शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण एवं अनियंत्रित पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। सागर पोखरा से कम्युनिस्ट पार्टी चौक होते हुए इमली चौक तथा इमली चौक से पीपल चौक होते हुए पीपल चौक से गणेश चौक तक अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए तथा यातायात में बाधा डालने वाले वाहनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। निगम टीम ने संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण कर सड़क और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए। निगम ने स्पष्ट किया कि अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। साथ ही दुकानदारों, वाहन चालकों और आम नागरिकों से अतिक्रमण नहीं करने तथा वाहनों को उचित स्थान पर पार्क करने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!