Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास लौरिया में गैर-जमानती वारंट के दो आरोपी गिरफ्तार

लौरिया में गैर-जमानती वारंट के दो आरोपी गिरफ्तार

0
5

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

लौरिया। पुलिस ने न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में सोमवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के सुअरछाप गांव निवासी राजीव राव एवं जंगबहादुर राव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि दोनों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट निर्गत किया गया था। वारंट के आलोक में पुलिस लंबे समय से दोनों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। इसी क्रम में पुलिस को दोनों के अपने पैतृक आवास पर मौजूद होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के सत्यापन के उपरांत पुलिस दल ने सुअरछाप गांव में दबिश देकर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के पश्चात आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी कर दोनों वारंटियों को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंटों के निष्पादन के लिए पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!