विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि -मधुबनी प्रखण्ड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रंगललही में ,अर्द्धवार्षिक परीक्षा में प्रतिनियुक्त शिक्षक रोहित कुo पाण्डेय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मध्य गद्दियानी टोला विष्णु कुमार गुप्ता उत्क्रमित मध्य विद्यालय गद्दियानी टोला, रामप्रताप सिंह प्रा०वि० मुसहरटोली एवं नीतू सिंह राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिपरपाती को परीक्षा – में सराहनीय कार्य के लिए, प्रधानाध्यापक श्री राम भवन सिंह द्वारा सम्मानित हुए, यह प्रसन्नता की बात है।

सभी शिक्षक बधाई के पात्र हैं! इस तरह से अपनों के बीच सम्मानित होने से शिक्षकगण का मनोबल बढ़ता है। इस अवसर पर मध्य विद्यालय गौरीटोला के प्रधानाध्यापक गुंजन कुमार एवं रंगललही के शिक्षक बीरेंद्र श्रीवास्तव, इन्दीवर कुमार, फारून अंसारी, अभिषेक चौहान, आलोक पाण्डेय, वृजनन्दन मिश्रा, आरिफ अंसारी, शंकर पासवान , मोहम्मद इस्लाम अंसारी आदि भी उपस्थित रहे।






