Friday, September 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास चंपारण में सजेगा ‘फिल्मी अखाड़ा’, प्रेम-सस्पेंस के साथ दिखेगी मिट्टी की कहानी

चंपारण में सजेगा ‘फिल्मी अखाड़ा’, प्रेम-सस्पेंस के साथ दिखेगी मिट्टी की कहानी

0
18

दंगल की पृष्ठभूमि पर भोजपुरी फिल्म की तैयारी, राजा यादव होंगे मुख्य किरदार; बिहार, यूपी और चंपारण के पर्यटन स्थलों पर होगी शूटिंग

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। चंपारण की धरती पर भोजपुरी सिनेमा को नया रंग देने की तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को मिश्रौली चौक स्थित शुभ मंगलम होटल में लव श्री प्रोडक्शन फिल्म प्रजेंट के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म ‘फिल्मी अखाड़ा’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया। फिल्म में चंपारण के चर्चित अभिनेता राजा यादव, जिन्हें ‘बिहारी टार्जन’ के नाम से भी जाना जाता है, मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दंगल की पृष्ठभूमि पर बुनी गई कहानी में प्रेम, रोमांस, सस्पेंस, कॉमेडी और ट्रेजडी का संगम देखने को मिलेगा। फिल्म की खासियत यह होगी कि चंपारण की मिट्टी और यहां के प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों को कहानी का हिस्सा बनाया जाएगा। फिल्म की शूटिंग बेतिया, लौरिया, रामनगर और वाल्मीकिनगर के अलावा बिहार व उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में प्रस्तावित है।

मुख्य अभिनेता राजा यादव ने कहा कि चंपारण की मिट्टी ने उन्हें पहचान दी है। अब इसी मिट्टी की कहानी और स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को बिहार ही नहीं, देशभर तक पहुंचाना उनका सपना है। उन्होंने कहा कि ‘फिल्मी अखाड़ा’ इसी दिशा में एक शुरुआत है। निर्माता परमेश्वर शर्मा ने कहा कि फिल्म के माध्यम से चंपारण की पहचान और स्थानीय प्रतिभाओं को बड़े मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकारी निर्माता आनंद सिंह ने फिल्म निर्माण से जुड़े प्रयासों को चंपारण के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। सह-निर्माता अविनाश सिंह ने कहा कि चंपारण की धरती पर फिल्म निर्माण को नई दिशा देने की कोशिश की जा रही है। वहीं निर्देशक जितेंद्र जैश के अनुसार फिल्म मनोरंजन के साथ दर्शकों के भीतर भावनात्मक जुड़ाव भी पैदा करेगी।

फिल्म की कथा पंकज सिंह पवित्र, पटकथा शुभ नारायण सोनी, संगीत गौरव रोशन, छायांकन पंकज गोस्वामी और गीत पंकज सिंह पवित्र, टुन्नू परदेसी व जितेंद्र जोशीला के हैं। सह-निर्देशन आफताब राजा, कंपोजर सोनू पाण्डेय और डिजाइन नर्सू की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!