अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।।
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बेतिया पहुंचते ही शनिवार को शहर का माहौल ग्लैमर और उत्साह से भर उठा। अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक कार्यक्रम स्थल पर उमड़ पड़े। करिश्मा कपूर के पहुंचते ही लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रशंसकों में उनके साथ सेल्फी लेने और तस्वीरें खिंचवाने की होड़ मच गई। भारी भीड़ के कारण शोरूम के आसपास कुछ देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा। मौका था कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम के भव्य शुभारंभ का। करिश्मा कपूर ने फीता काटकर नए शोरूम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बेतिया पहुंचने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें बेहद अच्छा लग रहा है। भरोसे और पारदर्शिता को प्राथमिकता देने वाले ब्रांड के साथ जुड़ना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने स्थानीय लोगों से नए शोरूम को अपना प्यार और समर्थन देने की अपील की।

उद्घाटन समारोह में कंपनी के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणरमन ने कहा कि बिहार में ग्राहकों को बेहतर खरीदारी का माहौल, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और आभूषणों का व्यापक कलेक्शन उपलब्ध कराने पर कंपनी का विशेष जोर है। बेतिया में खुले नए शोरूम में सोने समेत विभिन्न प्रकार के आकर्षक आभूषणों का कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। यहां मुहूर्त समेत कंपनी के अन्य हाउस ब्रांड के आभूषण भी ग्राहकों को पसंद के अनुरूप मिलेंगे। कंपनी की ओर से उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए शून्य प्रतिशत मेकिंग चार्ज सहित सीमित अवधि के विशेष ऑफर भी दिए गए। कंपनी के अनुसार शोरूम में उपलब्ध आभूषण बीआइएस हॉलमार्क युक्त हैं। ग्राहकों को आभूषणों की शुद्धता और कर संबंधी एश्योरेंस सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराया जाएगा।

समाजसेवी राहुल कुमार ने कहा कि बेतिया में बड़े ब्रांड का नया शोरूम खुलना शहर के लिए खुशी की बात है। इससे स्थानीय लोगों को एक ही छत के नीचे आधुनिक डिजाइन, गुणवत्ता और बेहतर खरीदारी की सुविधा मिल सकेगी। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में शहरवासी, ग्राहक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।






