Monday, September 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मां दुर्गा पूजा को भव्य बनाने को लेकर समिति की बैठक, सुरक्षा...

मां दुर्गा पूजा को भव्य बनाने को लेकर समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर भी हुआ मंथन।

0
10

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

मां दुर्गा पूजा समिति पारस पकड़ी की एक महत्वपूर्ण बैठक शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को भव्य, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पूजा पंडाल, सजावट, प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे। बैठक में विशेष रूप से पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी पर मंथन किया गया। समिति सदस्यों ने कहा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएंगी।

समिति के अध्यक्ष रूपेश पांडे ने बताया कि इस वर्ष मां दुर्गा पूजा को पिछले वर्षों की अपेक्षा और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना समिति की प्राथमिकता है। इसके लिए स्थानीय लोगों और प्रशासन के सहयोग से सभी तैयारियां पूरी की जाएंगी।बैठक में सनत कुमार होत्री, दिनेश यादव, उज्जवल सिंह, शुभम पांडे, सुजीत सिंह, विकाश पासवान, सूरज कुमार, रोहित बाबू, अनुज, नितेश सिंह, रूपेश भगत समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!