विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
प्रख्यात पर्यावरण विद् एवं पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने धनहा मुख्य मार्ग पर आकाश ट्रेडर्स के सौजन्य से पौधरोपण करते हुए कहा कि प्रकृति के प्रकोप से हम तभी बचेंगे जब अधिक से अधिक वृक्षारोपण करेंगे। हम सभी लोगों को मालूम है, कि प्रत्येक रात ढाई लाख लोग इस दुनिया से विदा हो जाते हैं ,जो सुबह सूरज की किरण नहीं देख पाते हैं। ऐसा प्रकृति का नियम है ,क्योंकि मृत्यु एक सच है, यही जीवन की सच्चाई है। इसलिए हम सभी को स्वस्थ जीवन के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। ताकि आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रहे। आज दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग का कहर लोग झेल रहे हैं। धन जन की हानि से सामान्य लोग व्याकुल हो उठे हैं।उन्होंने आगे कहा कि हर आदमी को संकल्प लेकर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही उसकी सुरक्षा अति आवश्यक है। इस अवसर पर हरेंद्र किशोर सिंह, संतोष सिंह राठौड़,चंदन सिंह, मनोज यादव, दिनेश कुमार गुप्ता, सचिन सिंह , आकाश सिंह, नीरज गुप्ता, सिकंदर यादव ,अंकित यादव आदि उपस्थित रहे।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पंडित भरत उपाध्याय ने लगाया अमरूद का पौधा
•लोगों से की अपील—अपने जीवन में कम से कम एक फलदार पेड़ जरूर लगाएं
मधुबनी (पश्चिम चंपारण)। मधुबनी प्रखंड के धनहा पंचायत अंतर्गत बासी-धनहा मुख्य मार्ग के किनारे आकाश ट्रेडर्स की दुकान के सामने शुक्रवार को हरदेव प्रसाद इंटर कॉलेज, मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पंडित भरत उपाध्याय ने अमरूद का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण को स्वस्थ बनाने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक फलदार पेड़ जरूर लगाना चाहिए। पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ मानव जीवन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं।
पंडित भरत उपाध्याय लंबे समय से पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करते आ रहे हैं। बताया जाता है कि उन्होंने मधुबनी प्रखंड क्षेत्र में अब तक हजारों पौधे लगाए हैं। उनका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल और सुरक्षा करना भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। यदि हर व्यक्ति एक फलदार पेड़ लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो आने वाले समय में पर्यावरण को काफी लाभ मिलेगा।
पौधरोपण कार्यक्रम में हरेंद्र किशोर सिंह,संतोष सिंह राठौर , चंदन सिंह, आकाश सिंह , नीरज कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता,मनोज यादव, सचिन सिंह, सिकंदर यादव, अंकित यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।






