Friday, September 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुर हिरासत में

विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुर हिरासत में

0
11

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

लौरिया। थाना क्षेत्र के बसवरिया पटाऊटोला पंचायत के बसवरिया वार्ड संख्या 11 निवासी हरिंद्र ठाकुर की पत्नी उर्मिला देवी की इलाज के दौरान गुरुवार मध्य रात्रि जीएमसीएच बेतिया में मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार बुधवार शाम महिला ने किसी कारणवश जान देने की कोशिश की थी। गंभीर हालत में परिजन उसे लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक के साथ तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
बताया जाता है कि हरिंद्र ठाकुर मजदूरी करता है और कश्मीर में रहकर परिवार का भरण-पोषण करता है। उर्मिला देवी अपनी दो बच्चियों के साथ गांव में रहती थी। हरिंद्र के दो भाई हैं और दोनों करीब एक वर्ष से अलग-अलग रह रहे हैं।
मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के ससुर चंद्रिका ठाकुर के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चंद्रिका ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रियंका रंजन ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!