Monday, September 7, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अब गांव में ही किसानों की कई जरूरतें होंगी पूरी, पैक्स से...

अब गांव में ही किसानों की कई जरूरतें होंगी पूरी, पैक्स से मिलेगी बैंकिंग और कृषि सुविधा

0
20

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। किसानों को पंचायत स्तर पर ही बैंकिंग और कृषि से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सहकारिता विभाग ने पहल शुरू कर दी है। जिले के पैक्सों को बहुउद्देश्यीय सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इसके तहत सभी पैक्सों को बैंक मित्र से जोड़ने की योजना है। इससे किसानों को बैंकिंग सेवा के साथ खाद-बीज और फसल की खरीद की सुविधा एक ही जगह मिल सकेगी। इसी क्रम में अधिकारियों की टीम ने झखरा और दक्षिण तेल्हुआ पंचायत के पैक्सों का निरीक्षण किया। संयुक्त निबंधक बाबू रजा, जिला सहकारिता पदाधिकारी संजय सिन्हा और प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी रियाज अहमद ने पैक्स के दस्तावेजों और कार्यों की समीक्षा की।अधिकारियों के अनुसार, पैक्स को मजबूत बनाने का उद्देश्य किसानों को गांव में ही सहज बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराना, उचित दर पर कृषि सामग्री दिलाना और उनकी उपज का बेहतर मूल्य सुनिश्चित करना है। इसके लिए पैक्स सदस्यों के आधार, पहचान पत्र, बैंक पासबुक, पैन कार्ड समेत जरूरी दस्तावेजों को अपडेट किया जा रहा है। योजना के प्रभावी होने से किसानों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय का चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!