Sunday, September 6, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास धूमधाम और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह।

धूमधाम और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह।

0
14


नमन किए गए सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


भारत के द्वितीय राष्ट्रपति भारत रत्न महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पूरे प्रखंड में धूमधाम से मनाई गई। रामेश्वर दयाल मध्य विद्यालय मझौलिया में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शिक्षकों और छात्रों ने भारत के द्वितीय राष्ट्रपति भारत रत्न महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनको नमन करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय पांडे ने कहा कि छात्रों को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताए हुए आदर्श और सिद्धांतों पर चलने का प्रयास करना चाहिए। शिक्षक सह पत्रकार अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन शिक्षकों और छात्रों के लिए महान प्रेरणा स्रोत रहे हैं। आज के आधुनिक युग में भी उनके विचार आदर्श और सिद्धांत प्रासंगिक और सबके लिए अनुकरणीय है।


प्रिया कुमारी रुचि कुमारी शिवानी कुमारी आदित्य कुमार राजा बाबू आदि छात्रों ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है और भविष्य गढते हैं। किताबी ज्ञान के साथ साथ देश भक्ति सामाजिक सांप्रदायिक सौहार्द संबंधी ज्ञान देकर बच्चों का भविष्य निखारते हैं। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर चाकू और छात्रों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण किया पुष्प चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर श्री ठाकुर नागेंद्र पांडे चंद्रिका प्रसाद अंजुम आरा आलोक कुमार आदि शिक्षकों सहित विद्यालय छात्र उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!