Sunday, September 6, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास विधायक की पहल के बाद हरकत में आया प्रशासन, अस्पताल मार्ग होगा...

विधायक की पहल के बाद हरकत में आया प्रशासन, अस्पताल मार्ग होगा अतिक्रमणमुक्त

0
17

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

लौरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के कारण बनी समस्या को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है। अस्पताल के मुख्य गेट के आसपास सड़क किनारे करीब 15 से अधिक दुकानें संचालित हैं। इन दुकानों के आगे वाहनों के बेतरतीब खड़े रहने से आवागमन प्रभावित होता है। सबसे अधिक परेशानी मरीजों, चिकित्सकों और एंबुलेंस को होती है। मामले को लेकर स्थानीय मरीजों एवं उनके परिजनों ने विधायक विनय बिहारी से शिकायत की थी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रौशन कुमार को भी इसकी जानकारी दी गई थी। विधायक ने 11 जून को जिलास्तरीय बैठक में प्रभारी मंत्री के सामने अस्पताल के मुख्य गेट से अतिक्रमण हटाने का मुद्दा उठाया था। साथ ही कथित अवैध गतिविधियों पर भी कार्रवाई की मांग की थी।

विधायक की पहल के बाद अंचल प्रशासन ने संबंधित दुकानदारों और कब्जाधारियों को नोटिस भेजकर पांच सितंबर को जमीन से जुड़े कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया। शनिवार को राजस्व अधिकारी राहुल अग्रवाल के जनता दरबार में करीब डेढ़ दर्जन दुकानदार एवं भू-स्वामी पहुंचे। उन्होंने दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की। अधिकारियों का कहना है कि प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी। इसके साथ ही तुर्काहा नाला को भी अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय स्तर पर अस्पताल समेत नगर पंचायत क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग लंबे समय से होती रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!