Sunday, September 6, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 18 मुकदमों का आरोपी अशेसर सहनी गिरफ्तार, 30 साल से चल रहा...

18 मुकदमों का आरोपी अशेसर सहनी गिरफ्तार, 30 साल से चल रहा था फरार

0
16

आशीष पाण्डेय लौरिया/ अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। पश्चिमी और पूर्वी चंपारण में हत्या समेत विभिन्न संगीन अपराधों के 18 मामलों में वांछित अशेसर सहनी को मझौलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार वह करीब तीन दशक से फरारी काट रहा था। वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को पुरुषोतीपुर गांव में कार्रवाई की। गिरफ्तार अशेसर सहनी पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना अंतर्गत ढाब टोला निवासी धरम सहनी का पुत्र है। पुलिस टीम ने सूचना की पुष्टि के बाद गांव में छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ अजीत कुमार के अनुसार अशेसर सहनी पर दोनों चंपारण जिलों के अलग-अलग थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, अपहरण, मारपीट, बलवा और आर्म्स एक्ट सहित 18 मामले दर्ज हैं।

मझौलिया थाना क्षेत्र में भी हत्या, हत्या के प्रयास और चोरी के मुकदमे उसके खिलाफ दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पुराने कांडों में उसकी भूमिका के साथ ही इतने लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहने के दौरान उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!