बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ (गोपालगंज) पेड़ काटने के विवाद में हुई मार पीट छह लोग हुए घायल पीड़ित व्यक्ति ने 7 लोगो पर मांझागढ़ थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी पुलिस घटना की कर रही है जांच मिली जानकारी के अनुसार मांझागढ़ थाना क्षेत्र के बथुआ महुवा टोला गांव के धनेश यादव के दरवाजे पर इस्थित बरगद के पेड़ वारिश के वजह से गिर गया था जिसे कटवा रहे थे जिसके लेकर लाल बाबू यादव से विवाद हो गया जिसको लेकर धनेश यादव ,सुरेश यादव ,रघुनाथ यादव नीतू कुमारी, रिपु कुमार ,सोनू कुमार सहित छह लोगों पर लोहे के रड और लोहे की पाइप से जान मारने की नीयत से जान लेवा हमला कर जख्मी करने के मामले में पीड़ित धनेश यादव ने लाल बाबू यादव ,अशोक यादव,राजू यादव,हंकार यादव,रबिश यादव, सीता राम यादव, रजनीश कुमार सहित 7 लोगो पर मांझागढ़ थाना कांड संख्या 376 /2026 में प्राथमिकी दर्ज कराया है ।घटना की जांच पुलिस कर रही है घटना सबंध में दर्ज की गई प्राथमिकी की जानकारी थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने दी।






