Sunday, August 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास खटरा-खटौरी में बाबूधाम ट्रस्ट का सेवा शिविर बना शिवभक्त कांवड़ यात्रियों का...

खटरा-खटौरी में बाबूधाम ट्रस्ट का सेवा शिविर बना शिवभक्त कांवड़ यात्रियों का सहारा, एपी पाठक ने कहा—सेवा ही सच्ची साधना….

0
1

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

खटरा-खटौरी। सावन के पावन अवसर पर नर्मदेश्वर शिव मंदिर की ओर कठिन कांवड़ यात्रा पर निकलने वाले शिवभक्त श्रद्धालुओं की सेवा के लिए खटरा-खटौरी में पुर्व एडीजी भारत सरकार एपी पाठक की बाबूधाम ट्रस्ट द्वारा राहत एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के माध्यम से आयोजित इस शिविर में दूर-दराज से आने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए भोजन-प्रसाद, शुद्ध पेयजल, विश्राम तथा प्राथमिक सहायता सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
बाबूधाम ट्रस्ट के संस्थापक सह पुर्व नौकरशाह एवं सामाजिक कार्यकर्ता एपी पाठक के मार्गदर्शन में आयोजित इस सेवा अभियान का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ मानव सेवा की भावना को मजबूत करना रहा। शिवभक्तों की सेवा को महादेव की आराधना का ही एक रूप बताते हुए ट्रस्ट की ओर से यात्रियों की हरसंभव सहायता की गई। कठिन यात्रा के दौरान थके हुए श्रद्धालुओं को कुछ समय विश्राम, भोजन और पानी उपलब्ध कराकर उनके सफर को सुगम बनाने का प्रयास किया गया।
एपी पाठक लंबे समय से बाबूधाम ट्रस्ट के माध्यम से धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाते रहे हैं। उनका मानना है कि समाज के जरूरतमंद लोगों और श्रद्धालुओं की सेवा केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में निहित मानवता के मूल भाव को मजबूत करने का माध्यम है। इसी विचार को धरातल पर उतारते हुए बाबूधाम ट्रस्ट समय-समय पर सेवा, सहायता और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहा है।


धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता रहा।मंदिर निर्माण,गरीबों को तीर्थाटन अथवा धार्मिक और सामाजिक कार्यों में एपी पाठक और उनकी बाबु धाम ट्रस्ट बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता रहा है।
शिविर में कांवड़ यात्रियों के बीच सेवाभाव से जुटे बाबूधाम ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखा। कठिन और लंबी यात्रा के बीच शिवभक्तों के चेहरों पर राहत और संतोष की मुस्कान ने सेवा शिविर से जुड़े लोगों का उत्साह बढ़ाया।
एपी पाठक ने कहा कि “महादेव की भक्ति केवल मंदिर में पूजा करने तक सीमित नहीं है। जब हम किसी थके हुए श्रद्धालु को पानी पिलाते हैं, भूखे व्यक्ति को प्रसाद और फल खिलाते हैं या किसी जरूरतमंद की सहायता करते हैं, तो वह भी भगवान की सेवा के समान है। कांवड़ यात्रियों की सेवा का अवसर मिलना हमारे लिए सौभाग्य और बाबा नर्मदेश्वर के चरणों में समर्पित एक छोटा-सा प्रयास है।”


उन्होंने कहा कि बाबूधाम ट्रस्ट का प्रयास आगे भी धर्म, सेवा और मानवता के मूल सिद्धांतों को साथ लेकर समाज के बीच काम करने का रहेगा। ट्रस्ट का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों को केवल आस्था तक सीमित न रखते हुए उन्हें सामाजिक सेवा और जनकल्याण से जोड़ना है। सेवा शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को मिली सुविधाओं से कांवड़ यात्रियों में भी प्रसन्नता देखी गई। शिवभक्तों ने सेवा कार्य में जुटे ट्रस्ट के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। बाबूधाम ट्रस्ट की ओर से बाबा नर्मदेश्वर से प्रार्थना की गई कि सभी शिवभक्त कांवड़ यात्रियों की यात्रा सुरक्षित, सुखद और मंगलमय हो तथा महादेव की कृपा सभी श्रद्धालुओं और उनके परिवारों पर बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!