Saturday, August 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास चंपारण क्षेत्र के डीआईजी ने पुलिस अंचल कार्यालय बगहा का निरीक्षण किया

चंपारण क्षेत्र के डीआईजी ने पुलिस अंचल कार्यालय बगहा का निरीक्षण किया

0
6

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

चंपारण क्षेत्र बेतिया के पुलिस उप-महानिरीक्षक हर किशोर राय ने बगहा पुलिस जिला के अंचल कार्यालय का निरीक्षण शनिवार को किया। बगहा पुलिस जिला द्वारा डीआईजी को गार्ड ऑफ़ ऑनर्स से सम्मानित किया गया। डीआईजी इस दौरान दौरान पुलिस केंद्र परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर कार्यालयों में संधारित अभिलेखों, पंजियों एवं अन्य कार्यों की समीक्षा की गई।


निरीक्षण के क्रम में कार्यालयों के अभिलेखों के उचित संधारण, लंबित कार्यों के त्वरित निष्पादन तथा पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए । साथी कहा कि जनता दरबार में और लोगों को बेहतर पुलिसिंग एवं त्वरित सेवा उपलब्ध कराने को कहा। इस मौके पर बगहा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, हेड क्वार्टर डीएसपी, एसडीपीओ, कई वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!