Saturday, August 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गरीबों के आशियाने पर नहीं चलने देंगे बुलडोजर: विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा

गरीबों के आशियाने पर नहीं चलने देंगे बुलडोजर: विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा

0
10

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

वाल्मीकि नगर। गंडक विभाग और बगहा अंचलाधिकारी (CO) कार्यालय की ओर से जारी किए जा रहे उजाड़ नोटिस को लेकर क्षेत्र में लोगों की चिंता बढ़ गई है। नोटिस से परेशान स्थानीय लोगों से मिलने के लिए वाल्मीकि नगर के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा सीधे जनता के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान विधायक ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि “जब तक मैं हूं, किसी का घर नहीं उजड़ेगा।” उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए उनके आशियाने से हटाना उचित नहीं है।

विधायक ने स्पष्ट किया कि जब तक प्रत्येक पीड़ित परिवार को वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में 3 डिसमिल या 5 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने के साथ आवास योजना का लाभ देकर दूसरी जगह व्यवस्थित नहीं किया जाता, तब तक प्रशासन को कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर बातचीत एवं कार्रवाई की जा रही है। विधायक ने प्रभावित लोगों को आश्वासन दिया कि उनके अधिकारों और आशियाने की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

विधायक के इस आश्वासन से नोटिस से परेशान लोगों में राहत की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि किसी भी तरह की कार्रवाई से पहले प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!