संत रविदास के उपदेश आज भी मानव जीवन के लिए है हितकारी।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
संत रविदास की जयंती पर मझौलिया में भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें प्रखंड के आला अधिकारियों प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन अंचलाधिकारी डोली कुमारी थाना अध्यक्ष अमर कुमार समेत छात्र-छात्राएं अन्य गणमान्य और संत रविदास के उपदेशों पर चलने वाले गणमान्य शामिल थे। अपने संबोधन के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन ने कहा कि संत रविदास सामाजिक समरसता मानव कल्याण शांति प्रेम और सौहार्द के पथ प्रदर्शक थे। आज भी उनके उपदेश मानव जीवन के लिए प्रासंगिक और हितकारी हैं। उन्होंने छुआछूत और भेदभाव जैसे सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर शांति प्रेम भाईचारा जैसे मानव जीवन के लिए हितकारी ज्ञान की ज्योति फैलाने का अमर संदेश दिया था ।

संत रविदास की 650 वी जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाल गई भव्य कलश यात्रा प्रखंड मुख्यालय परिसर से शुरू हुई जहां राष्ट्र गीत उपरांत कलश यात्रा बाजार चौक होते हुए थाना परिसर में पहुंचा। अपने संबोधन में थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने कहा कि संत गुरु रविदास सामाजिक समरसता के उपदेशक थे। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों से मानव को अलग रहने का संदेश दिया। उन्होंने अपने उपदेशों में सामाजिक सौहार्द सामाजिक समरसता सामाजिक समृद्धि अमर प्रेम का उपदेश दिया तथा बताया कि मानव जीवन में हिंसा लोभ लालच ईर्ष्या व्यभिचार छुआ छूत आदि जहर के समान है जो मानवता
को दूषित करते हैं और खोखला कर देते हैं।
हम सभी को उनके बताए हुए उपदेशों पर अमल करते हुए अपनी दिनचर्या और जीवन शैली तथा कर्तव्य शैली को निरंतर विकसित करते रहना चाहिए।

बताते चले की उपस्थित अधिकारियों जनप्रतिनिधियों और छात्र-छात्राओं ने इस पावन अवसर पर मानवता अहिंसा दया सामाजिक सौहार्द एकता भाईचारा प्रेम शांति के पथ पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।






