बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ (गोपालगंज),बाप और बेटा को लोहे के रड से मार पीट कर घायल करने के मामले फरार दो अभियुक्त को मांझागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल जानकारी के अनुसार मांझागढ़ थाना क्षेत्र लँगतु हाता गांव के काशीनाथ महतो के पुत्र भरत महतो और भरत महतो के पुत्र राजीव रंजन कुमार को लोहे की रड से मार पीट कर घायल करने के मामले में ,भरत महतो के द्वारा घटना की अंजाम देने वाले इसी गांव के भमु महतो के पुत्र सुरेश महतो और , सुरेन्द्र महतो तथा सुरेन्द्र महतो पुत्र रवि कुमार एवं बिरेन्द्र महतो के पुत्र ज्ञानचंद महतो उर्फ मुनमुन महतो सहित चार लोगों के विरुद्ध मांझागढ़ थाना में लिखित शिकायत की गई थी घटना की जांच कर मांझागढ़ पुलिस ने 1जुलाई 2026 को मांझागढ़ थाना कांड सख्या 290 /2026 में प्राथमिकी दर्ज कर डेढ़ माह से फरार अभियुक्तो को तलाश रही थी । इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो अभियुक्त घर रह रहे है सूचना मिलते ही पुलिस गुरुवार की रात अभियुक्त सुरेश महतो और रवि कुमार के घर छपेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जिसकी पुष्टि मांझागढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने करते हुए बताया कि चार अभियुक्तो में दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अभी फरार दो अभियुक्तो के गिरफ्तारी हेतु छपेमारी की जा रही है ।






