विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
आज दिनांक 19/08/2026 को SSB 21वीं वाहिनी, द्वारा समर्पित “सेवा सुरक्षा बंधुत्व” का एक और प्रमाण देते हुए पटखौली मदरसा के पास सड़क हादसे में घायल उत्तर प्रदेश निवासी श्री वाडू यादव को विशेष 4/4 एम्बुलेंस भेजकर तत्काल चिकित्सकीय सहायता प्रदान करते हुए अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा ले जाया गया। दिनांक 19/08/2026 को शाम लगभग 19:10 बजे पटखौली मदरसा के पास एक मोटरसाइकिल के सामने भैंसों का झुंड आ जाने के कारण मोटरसाइकिल फिसल गई, जिससे श्री वाडू यादव के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया।
सूचना प्राप्त होते ही, श्री तपेश्वर संबित राउत, कमांडेंट, 21वीं वाहिनी द्वारा तत्काल वाहिनी की मेडिकल टीम एवं विशेष 4/4 एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया।

टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को प्राथमिक उपचार प्रदान किया तथा उन्हें सुरक्षित अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा पहुंचाया, जहाँ उनका आवश्यक उपचार किया गया। 21वीं वाहिनी की टीम की त्वरित कार्रवाई एवं समय पर पहुंचने के कारण घायल व्यक्ति को समय पर चिकित्सकीय सहायता एवं उपचार उपलब्ध कराया जा सका। स्थानीय नागरिकों ने सशस्त्र सीमा बल की इस मानवता भरी त्वरित सेवा की सराहना की है। 21वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल सदैव “सेवा, सुरक्षा बंधुत्व” के मूल मंत्र के साथ सीमा क्षेत्र की जनता की सेवा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है।






