Thursday, August 20, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर और कार की जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर और कार की जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल

0
1

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के भेड़ीहारी चौक पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में लक्ष्मीपुर निवासी रामेश्वर साह के 35 वर्षीय पुत्र लक्की कुमार, 22 वर्षीय पुत्री बिंदी कुमारी और 18 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी शामिल हैं. बिंदी कुमारी की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया.
जानकारी के अनुसार, तीनों भाई-बहन बगहा से खरीदारी कर कार से लक्ष्मीपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे.घर से करीब तीन किलोमीटर पहले भेड़ीहारी चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कार की जोरदार टक्कर हो गई.

हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
घायल बिंदी के पिता रामेश्वर साह ने बताया कि बिंदी को देखने के लिए सोमवार को अतिथि आने वाले थे. इसके बाद शादी की तिथि तय की जानी थी. इसी सिलसिले में वह भाई लक्की और बहन प्रियंका के साथ बगहा कपड़े की खरीदारी करने गई थी. लौटने के दौरान हादसा हो गया.
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और कार में फंसे तीनों घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया.

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया. पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!