Wednesday, August 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मलंगबाबा परिसर में हुआ संपूर्ण हनुमान आराधना पाठ, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना...

मलंगबाबा परिसर में हुआ संपूर्ण हनुमान आराधना पाठ, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना ।

0
22

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

मझौलिया प्रखंड के मझौलिया पंचायत स्थित मलंगबाबा परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संपूर्ण हनुमान आराधना पाठ का आयोजन किया गया। पिछले चार-पांच वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए और विधि-विधान के साथ भगवान हनुमान की आराधना की।

इस संबंध में मझौलिया पंचायत के मुखिया सत्यप्रकाश ने बताया कि मलंगबाबा परिसर में पिछले कई वर्षों से लगातार हनुमान आराधना पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी हनुमान आराधना मंडल के रूपेश कुमार के नेतृत्व में संपूर्ण हनुमान आराधना पाठ का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के पुत्र एवं भाजपा नेता संतोष कुमार, भाजपा नेता संदीप श्रीवास्तव, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन कुमार,मझौलिया पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार तथा दारोगा जब्बार सर ,चीनी मिल के एजीएम अखिलेश कुमार सिंह एच आर हरीश सिंह,दुर्गा पूजा सचिव अनिल सिंह,सुमन पाण्डेय का पूजा समिति के अध्यक्ष भोला पासवान एवं मुखिया सत्यप्रकाश ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।


इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भावना को बढ़ावा मिलता है। वहीं, पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।


कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक आयोजन में भाग लिया। मौके पर मझौलिया पंचायत के समस्त ग्रामवासी एवं पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!