अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
भारतीय आजादी के 80 वे पावन अवसर पर पूरे आन बान और शान से प्रखंड के सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों विद्यालयों सार्वजनिक उपक्रमों मैं भारतीय तिरंगा लहराया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख सूक्ता मुखी अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी डोली कुमारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनुपम प्रसाद आंगनवाड़ी कार्यालय में सीडीपीओ श्वेता कुमारी मनरेगा कार्यालय में कार्यक्रम पदाधिकारी तरुण कुमार थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अमर कुमार मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज में यूनिट हेड उदयवीर सिंह मझौलिया पंचायत भवन परिसर में मुखिया सत्य प्रकाश एमजी पब्लिक हाई स्कूल में निदेशक अरशद सरहदी ए एच होली मिशन स्कूल में डायरेक्टर जुबेर अहमद समेत प्रखंड के सभी मुखिया और सरपंच ने अपने-अपने ग्राम पंचायत भवन परिसर और ग्राम कचहरी भवन परिसर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ राष्ट्र ध्वज फहराया।
इस पावन अवसर पर सेनवरिया पैक्स अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह माधोपुर पैक्स अध्यक्ष शत्रुघन कुमार सिंह बैठनिया भाना चक पैक्स अध्यक्ष मनीष कुमार करंमवा पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहाआदि ने भी झंडों तोलन किया।
इस दौरान राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीतों से वातावरण गुंजित होता रहा।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लोगों ने शहीदों को नमन किया और भारत माता की रक्षा के लिए अखंडता के लिए और समृद्धि के लिए संकल्प लिया। इस दौरान पूरा प्रखंड वंदे मातरम भारत माता की जय जय हिंद जय भारत शहीदों को शत-शत नमन के जय घोष से गूंजाय मान रहा।
थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने थाना परिसर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ झंडा फहराया और सलामी दी। प्रखंड प्रमुख सूक्ता मुखी प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन कुमार अंचलाधिकारी डोली कुमारी ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रखंड वासियों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सपूतों ने कुर्बानियां दी माताओं ने बलिदान दिया तब जाकर गुलामी की जंजीरों से भारत आजाद हुआ। हम सब का पुनीत कर्तव्य है कि इसकी एकता अखंडता और सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ सच्ची सेवा भावना और देशभक्ति की भावना दिखानी चाहिए।






