Wednesday, August 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर छात्र-छात्राओं ने...

हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाला

0
29

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को पीएम +2 नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय, वाल्मीकिनगर के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार राव ने किया। हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह से आगे बढ़ रहे विद्यार्थियों ने लोगों को देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
रैली में विद्यालय के शिक्षक भी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने आमजनों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह राष्ट्रीय एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना को भी प्रदर्शित करता है।
जन-जन को अभियान से जोड़ने का लिया संकल्प
रैली में शामिल शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने तिरंगा हाथों में लेकर तस्वीरें भी खिंचवाईं और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त की। बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।
इस दौरान उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया गया। विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता दिवस को उत्साह, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ मनाने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!