Tuesday, August 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नए थानाध्यक्ष से शांति व्यवस्था मजबूत करने और तस्करों पर नकेल कसने...

नए थानाध्यक्ष से शांति व्यवस्था मजबूत करने और तस्करों पर नकेल कसने की उम्मीद

0
12

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

ठकराहा। बगहा पुलिस जिला के गंडक पार स्थित सुदूरवर्ती क्षेत्र ठकराहा थाना परिसर में सोमवार को नवनियुक्त थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार का जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था कायम करने की उम्मीद जताई गई। स्वागत कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में ठकराहा थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद है। क्षेत्र में सक्रिय तस्करों, असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है। जनप्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि पुलिस की सक्रियता बढ़ने से गंभीर आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा और आम लोगों को राहत मिलेगी।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सीमावर्ती एवं गंडक पार के क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस की सतर्कता बेहद महत्वपूर्ण है। तस्करी और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस को लगातार निगरानी और कार्रवाई करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। इसके लिए आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनना और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करना जरूरी है। नवनियुक्त थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार ने भी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम लोगों को हरसंभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने नए थानाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में ठकराहा थाना क्षेत्र में अपराध, तस्करी और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा तथा आम लोगों में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!