बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़/ गोपालगज । गरीब महिला और पुरुष को रोजगार मुहैया कराने हेतु मुर्गी पालन एवं ब्यूटी पालर की प्रशिक्षण केंद्र मांझा में 64 महिला और पुरुष को 12 दिवसीय प्रशिक्षण दी जा रही है जानकारी के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने सेन्ट्रल बैंक के माध्यम से जिले के मांझा प्रखण्ड मुख्यालय में आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित की गई जिसमें आवासीय प्रशिक्षण सिलाई कटाई ,गाय , बकरी पालन ,मछली पालन , मुर्गी पालन सहित अन्य पालन हेतु प्रशिक्षण देकर गरीब शिक्षित बेरोजगार महिलाओं एवं पुरुष को प्रशिक्षण दी जाती है ।वर्तमान में ब्यूटी पार्लर और मुर्गी पालन हेतु 64 महिला और पुरुष को प्रशिक्षण दी जा रही प्रशिक्षण देने के वाद परीक्षा लेकर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर रोजगार करने के मौके दिया जा रहा है जो लोग अपने बल बूटे रोजगार करने में शक्षम नही है उन्हें बैंक के द्वारा ऋण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जाता है जिसकी पुष्टि प्रशिक्षण केंद्र के व्यस्थापक अख्तर अंसारी ने किये ।






