बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़/ गोपालगज ।आज से तीन दिन पूर्व गंडक नदी ब्लूहि में मांझागढ़ थाना क्षेत्र भैषही गांव के 30 वर्षीय चीकू यादव लापता हो गया था जिसे एन डी आर की टीम धुंध रही थी। सोमवार की सुबह उक्त युवक का शव मांझागढ़ पुलिस ने गंडक नदी से बरामद कर लिया नदी से शव को बाहर निकालते ही युवक के गर्दन पर तेज धारधार हथियार से गला रेतने की निशान और चेहरे पे लगे खून की धब्बा देख परिजनों ने हत्या कर शव को नदी में फेंक कर साक्ष्य मिटाने के किये गए प्रयास का संदेह जताते हुए मांझागढ़ थाना प्रभारी से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियो को पकड़ सजा दिलाने कीआग्रह किया है इस घटना से गांव में सनसनी फैली हुई है घटना के सबंध में मांझागढ़ थाना प्रभारी से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि शव को गंडक नदी से बरामद किया गया है प्रथम दृष्टया नदी में डूबने से मौत होने की सन्देह है लेकिन जब तक पोस्टमार्ट रिपोर्ट नही आता है तब तक कुछ कहना उचित नही है कि मौत कैसे हुई है जख्म की निशान शरीर में है ।वही परिजनों के द्वारा शनिवार की शाम स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गईं की नहाने के दौरान नदी में दुब जाने के कारण चीकू यादव लापता हो गया है सूचना मिलते ही रविवार की सुबह से प्रशासन के द्वारा एन डी आर एफ की टीम को बुलाकर लापता युवक की खोज की जा रही थी। जो सोमवार की सुबह नदी से युवक को मिलते ही शरीर मे तेज हथियार से गर्दन पर रेतने की जख्म देख हत्या करने की सन्देह परिजन जताने लगे है पुलिस घटना की जांच करने में जुटी हुई है ।






