Monday, August 10, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बाइक चोरी के मामले में दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाइक चोरी के मामले में दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
12

बिहार के मांझागढ़से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

मांझागढ़/ गोपालगज।बाइक चोरी के मामले में फरार दो अभियुक्तो को मांझागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार बताते चले कि 22अप्रैल20 25 को मांझागढ़ पुलिस गस्त कर रही थी इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिला कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र देवापुर पुरदिल टोला के राम बच्चन यादव के पुत्र राकेश कुमार चोरी की बाइक रखे हुए है पुलिस के द्वारा चोरी की बाइक जब्त करने के साथ राकेश को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ करने पर उसने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया था कि दाना के शम्भू यादव के यहाँ से 20हजार में हीरो एच एफ डीलक्स चोरी की बाइक खरीदा था तथा उसके निशान देही पर मांझागढ़ थाना क्षेत्र केर वनिया गांव के अवधेश सहनी के यहां से चोरी की हीरो स्प्लेंडर , और मुंगरा गांव के शैलेश सहनी के घर से चोरी की दो पल्सर बाइक तथा श्रीराम पुर के ओमप्रकाश यादव के घर से चोरी की एक प्लेटिना बाइक जब्त कर पांच अभियुक्तो के विरुद्ध पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर फरार अभियुक्तो की तलाश करीब एक वर्ष से पुलिस रही थी इसी बीच बीती रात पुलिस ने दाना के शम्भू यादव तथा श्रीराम पुर के ओमप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरास में सोमवार को भेज दिया ।जिसकी पुष्टि थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने किए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!