गोपालगंज बिहार से जमीरुरुल हक की रिपोर्ट
हथुआ नगर के नया बाजार स्थित जिन बाबा मंदिर के समीप कुसौंधी रोड पर “खुशी इंटरप्राइजेज मल्टीब्रांड एवं साइकिल स्टोर” का गुरुवार को भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राव ग्लोबल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह सिसोदिया ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह के दौरान स्टोर के संचालक सुरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि सहित अन्य आगंतुकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विक्रम सिंह सिसोदिया ने कहा कि हथुआ जैसे क्षेत्र में मल्टीब्रांड एवं साइकिल शोरूम का खुलना एक सराहनीय पहल है। इससे स्थानीय लोगों, विशेषकर बच्चों और अभिभावकों को साइकिल एवं संबंधित सामग्री खरीदने के लिए अब दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं और क्षेत्र का आर्थिक विकास भी होता है।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, व्यापारी वर्ग तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने नए शोरूम के संचालन के लिए संचालक को शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।






