Thursday, August 6, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास विशाल सखुआ का पेड़ जड़ से उखड़कर दो आवासों पर गिरा,बाल-बाल बचे...

विशाल सखुआ का पेड़ जड़ से उखड़कर दो आवासों पर गिरा,बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य

0
14

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र की ऊपरी शिविर कॉलोनी में गुरुवार की अहले सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशाल सखुआ का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर दो आवासों पर गिर पड़ा। इस हादसे में दोनों मकानों को भारी क्षति पहुंची, हालांकि राहत की बात यह रही कि घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऊपरी शिविर कॉलोनी निवासी नंदलाल पटेल एवं अरुण पटेल के आवास पर यह विशाल पेड़ गिरा, जिससे मकानों का एक बड़ा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ की चपेट में आने से समीप स्थित एक अन्य आवास को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के समय घर के सभी सदस्य अंदर ही मौजूद थे, लेकिन समय रहते बाहर निकल जाने के कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज गर्जना जैसी आवाज के साथ पेड़ जड़ समेत उखड़कर मकानों पर आ गिरा। अचानक हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और प्रभावित परिवारों की सहायता में जुट गए। स्थानीय लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद गिरे हुए पेड़ को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, घटना के बाद प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है, ताकि जल्द से जल्द राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू कराया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!